Jaunpur : ​सिपाही की दबंग पत्नी से परेशान पीड़ित ने लगायी गुहार

विकास यादव @ बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सडे़री गांव निवासी सिपाही की दबंग पत्नी से परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। उक्त गांव निवासी वरुण यादव ने गुरुवार को पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसी कांस्टेबल चंद्र प्रकाश यादव चंदौली में कार्यरत हैं। उनकी दबंग पत्नी मनीषा यादव अपने कांस्टेबल पति का धौस देते हुए आये दिन विवादित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करती हैं। इतना ही नहीं, मना करने पर गाली—गलौज करने पर उतारू रहती हैं। प्रशासन द्वारा मना करने के बाद भी जबरन कब्जा करने का बार-बार प्रयास करती हैं। वरुण ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल का प्रत्येक महीने में 3—दिन आना—जाना लगा रहता है। उसी के उकसाने पर पत्नी बार-बार मारपीट का प्रयास एवं वाद विवाद करती रहती हैं जबकि विवादित जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post