Trending

Jaunpur : ​हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी सन्त रविदास जयन्ती, उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। नगर के सरवरपुर स्थित संत रविदास स्थल परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान रविवार की सुबह से ही क्षेत्र में भक्तों का तांता लगा रहा और धर्म प्रेमियों की लंबी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान पूजा-अर्चना व गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के बताए मार्ग समता, भाईचारा और सामाजिक एकता पर चलने का संकल्प लिया। जयंती समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!