Trending

Jaunpur : ​अराजक तत्वों ने होलिका में लगा दी आग

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में शनिवार की भोर अराजक तत्वों द्वारा होलिका दहन स्थल पर आग लगा देने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समीप खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित निर्धारित होलिका दहन स्थल की है। होलिका समिति ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बैंक के पास निर्धारित स्थान पर होलिका दहन की तैयारियां की जा रही थीं। समिति के सदस्यों द्वारा लकड़ियां, उपले सहित अन्य सामग्री एकत्र कर सुव्यवस्थित ढंग से रखी गई थी।
शनिवार की सुबह अचानक होलिका स्थल से धुआं उठता देख आस-पास के लोग मौके पर पहुँचे। जाँच करने पर पाया गया कि किसी अज्ञात अराजक तत्व द्वारा होलिका में आग लगा दी गई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही होलिका समिति के अध्यक्ष सोनू बिन्द सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुँचे और तत्काल पुलिस को अवगत कराया।
समिति के अध्यक्ष सोनू बिन्द ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए बताया कि यह कृत्य किसी शरारती तत्व द्वारा जान—बूझकर किया गया प्रतीत होता है। यह भी आरोप लगाया कि होलिका स्थल पर लगा पानी का टोटी भी तोड़ दिया गया है जिससे स्पष्ट है कि यह हरकत सुनियोजित ढंग से की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आस—पास के लोगों से पूछताछ करते हुये संभावित संदिग्धों की तलाश भी शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!