Trending

Jaunpur : ​घर से निकले युवक का गांव के स्टेडियम में मिला शव

टीम संचार सेतु

डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी अमित सिंह (28) का शव घर से निकलने के दूसरे दिन सोमवार सुबह गांव के ही स्टेडियम में मिला। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार अमित पुत्र ब्रह्मदेव सिंह रविवार दोपहर बाद घर से बाहर निकले थे। परिवार से किसी बात पर नाराजगी की चर्चा है। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन इधर-उधर खोजबीन में जुटे रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार पूर्वाह्न स्टेडियम में उनका शव मिला। पुलिस को शव के पास कीटनाशक पदार्थ की खाली शीशी और गिलास बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। अमित माता-पिता की इकलौती संतान थे। शव मिलने की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां पूनम बदहवास हो गईं। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के कीटनाशक पीने की सम्भावना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!