Trending

Jaunpur : ​इस्लाम भाईचारे एवं आपसी सम्मान का देता है संदेश: जुल्फेकार

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के इराकियाना मार्ग पर स्थित एक मैरेज लॉन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों रोजेदारों के साथ विभिन्न धर्मों व समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। अजान के बाद रोजेदारों ने खजूर से रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन की दुआ किया। इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। आयोजन स्थल पर अनुशासित व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। आयोजक जुल्फेकार अहमद उर्फ गामा ने कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारा, समानता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान का पैगाम देता है। रमजान के पवित्र माह में इफ्तार कराना बड़े सवाब का कार्य है जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। इस अवसर पर डॉ. सोहराब सिद्दीकी, बसपा नेता अनिल गौतम, डॉ. सरफुद्दीन आजमी, इरफान अहमद, डॉ. तबरेज आलम, साइन नईम, डॉ. आरिफ, नदीम मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!