Trending

Jaunpur : ​गोठौली में पंचायत के दौरान चली गोली, मचा हड़कम्प

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोठौली गांव स्थित मुस्लिम बस्ती में पंचायत के दौरान उस समय हड़कंप मच गई जब सुलह-समझौते की चल रही बैठक में पहुंचे बदमाशों ने गोली चला दी। गोली चलने से अफरा—तफरी मच गई। हालांकि गोली चलने से कोई हताहत नहीं हुआ।
विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व अमहित इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुआ था जिसमें रोहन पुत्र गप्पी निवासी तराव  को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। उसके बाद लोग समझे मामला शांत हो गया है लेकिन प्रतिशोध की चिंगारी सुलगती रही। फलस्वरूप गत शुक्रवार को दूसरे पक्ष के मनबढ़ों ने एकजुट होकर गोठौली निवासी समीर की पिटाई कर दिया। मामला समाप्त करने के उद्देश्य से दोनों पक्षों के जिम्मेदारों ने शनिवार को गोठौली में पंचायत बुलाई। दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई।
इसी बीच गोठौली के समीर पुत्र जमालुद्दीन के बुलावे पर 8 की संख्या में बदमाशों का गुट 3 मोटरसाइकिल से आ धमका। उनमें से एक ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगातार 3 फायर झोंक दिया। फायर होते देख मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भगाने लगे। इसी बीच गोठौली गांव में बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए फायर कर भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पिस्टल के साथ पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान केराकत क्षेत्र के चौरा गांव निवासी अविनाश पुत्र अशोक के रूप में हुई।
पुलिस फरार बदमाशों में फिरोज व समीर का नाम चिन्हित कर लिया है। बाकी फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही फरार बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!