Trending

Jaunpur : शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर समस्त विकास पर होनी चाहिये केन्द्रित: राम बिहारी

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट के मॉडल व उनकी उपयोगिता, कार्यप्रणाली तथा वैज्ञानिक सिद्धांत को विस्तार से प्रस्तुत किया। विद्यालय के निर्णायक मंडल द्वारा अवलोकन कर उत्कृष्ट मॉडल का चयन किया गया।
तत्पश्चात कार्यकम में मुख्य अतिथि पहुंचे लायंस क्लब के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने चयनित छात्रों को पुरस्कृत कर छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडल की सराहना करते हुए नित नये अनुसंधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. राम बिहारी मौर्य ने छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने व समस्याओं को पहचान उनके निवारण के उपाय खोजने पर बल दिया। साथ ही कहा कि शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के समस्त विकास पर केंद्रित होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मितेश मौर्य व संयोजन डॉ. राम आसरे सरोज ने किया।
वहीं स्मिता सिंह के नेतृत्व में निर्णायक मंडल द्वारा परियोजनाओं का अवलोकन किया गया।परिधि चौधरी के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र खत्री, शिक्षक आलोक वर्मा, शुभांगी साहू, शिखा वर्मा, शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला, त्रिकुंड भास्कर मौर्य, हरिनाथ के साथ भारी संख्या में छात्र, अभिभावक आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!