Trending

Jaunpur : ​जज सिंह अन्ना के साथ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

टीम संचार सेतु

कृपाशंकर यादव @ जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर डीआरएम के आने की सूचना पर सेकंड साइड एंट्री प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ से जौनपुर जाने वाले यात्री अधिवक्ता जैसे ही देखा कि यह जफराबाद प्लेटफार्म 4 गेट कर्मचारियों द्वारा बंद किया जा रहा है। जज सिंह अन्ना और सभी अधिवक्ताओं ने स्टेशन मास्टर के समक्ष प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग किया कि यह रास्ता कभी बंद नहीं होना चाहिए। अन्ना जी ने डीआरएम को फोन करके अवगत कराया। साथ ही इंटेलिजेंस अधिकारियों को भी अवगत कराया तब जाकर मामला शांत हुआ। जब यह बताया गया कि कुछ दिन के लिए रोक दिया जा रहा है। जब डीआरएम आएंगे तो बंद कर दिया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा यह कभी नहीं बंद किया जाएगा। हम लोग इसके लिए प्रदर्शन करते रहेंगे। सेकंड इस साइड एंट्री की मांग करते रहेंगे, क्योंकि 75 प्रतिशत रेल यात्री सेकंड साइड से आते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!