Jaunpur : ​जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत विशेष अभियान तिथि पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने विधानसभा क्षेत्र 366 जौनपुर अन्तर्गत तिलकधारी इण्टर कॉलेज एवं मुक्तेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में मतदेय स्थलों पर विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जहां संबंधित एईआरओ भी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ संख्या 493, 403 एवं 497 सहित अन्य बूथों पर चल रही निर्वाचन की कार्यवाही का विस्तार से अवलोकन किया तथा संबंधित बीएलओ से लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, हियरिंग प्रतिशत, अनमैप्ड डाटा एवं फॉर्म-6 की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सतत पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ द्वारा दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई (हियरिंग) की कार्यवाही की जा रही है तथा फॉर्म-6 (नये मतदाता पंजीकरण हेतु) भी प्राप्त किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ एवं सहयोगी अधिकारियों की सराहना किया। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज तथा साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ की जिला निर्वाचन अधिकारी ने सराहना करते हुये अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) एवं उनके सहायक उपस्थित रहे तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची से संबंधित कार्य संपादित कर रहे थे। विशेष अभियान के दौरान पाया गया कि फॉर्म-6 (नवीन मतदाता पंजीकरण) भी सक्रिय रूप से प्राप्त किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं एवं महिला मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन होना सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने बीएलओ, एईआरओ एवं समस्त सहयोगी स्टाफ की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि अभियान अवधि में शत-प्रतिशत दावे एवं आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाय।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post