Trending

Jaunpur : दहेज हत्या मामले में अभियुक्ता गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम उसरा भादी में पूनम उर्फ मनीता (28) पत्नी संजीव ने कथित रूप से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता बद्री प्रसाद निवासी सराय मोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहा की तहरीर पर थाना शाहगंज में धारा 85, 80(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता-2023 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत संजीव कुमार समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में 22 फरवरी 2026 को उ0नि0 ओम प्रकाश पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्ता नीलम पत्नी उमेशचंद्र प्रजापति निवासी ग्राम उसरा भादी थाना शाहगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्ता ने आरोपों से इंकार किया है और अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में पक्ष रखने की बात कही है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 के.के. सिंह, उ0नि0 ओम प्रकाश पाण्डेय, हे0का0 अरूण सिंह, का0 राजन कुमार व म0का0 अंतिमा सिंह शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!