Jaunpur : ​महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट व साड़ी खींचने का लगाया आरोप

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के औवार गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट और उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों पर महिला के साथ गाली-गलौज करने और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सरिता देवी पत्नी जनार्दन निषाद ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोसी उनके घर आए और उन्हें गंदी गालियां देते हुए उनकी साड़ी पकड़कर खींची जिससे वह खुल गई और फट गई। आरोप है कि महिला के पेट पर लात मारी। उनके बच्चों को भी लात-घूंसों से पीटा गया। जब महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, तो आसपास की महिलाओं ने बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि 'तुम्हारे बच्चे स्कूल जाते हैं। जान से मार देंगे। पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की गहनता से जांच पड़ताल किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post