जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय समापन शिविर के दौरान रामसमुझ महाविद्यालय फतूपुर भगवानपुर में कार्यक्रम हुआ जिसकी शुरुआत महाविद्यालय के संस्थापक स्व. रामलखन पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज जौनपुर के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके की गयी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर के अन्तर्गत शिविरार्थियों द्वारा किये गये कार्य स्वच्छता कार्य बीमारी से रोकथाम सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। साथ ही लोकतांत्रिक परिवेश का महत्व वोट का महत्व, शिक्षित समाज का विकास करना, मलिन बस्तियों की सफाई इत्यादि कार्यों को करके लोगों को जागरूक भी किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी ने किया जहां ग्राम प्रधान सहित अन्य तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।
कार्यक्रम समापन के मध्य में वरिष्ठ प्राध्यापक डा. वन्दना मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानन्द के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर व उनका अनुकरण करके अपने जीवन को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने का अनुपम उदाहरण है। साथ ही जीवन को एक नई दिशा देने का नया आयाम सिद्ध करता है। शिविर के दौरान छात्र—छात्राओं में एक नई शक्ति का संचार होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।Jaunpur : रामसमुझ महाविद्यालय में आयोजित 7 दिवसीय शिविर सम्पन्न
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment