Trending

Jaunpur : ​जौनपुर निवासी फिरोज अहमद बनाये गये महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

टीम संचार सेतु

जौनपुर। आल इण्डिया गूजर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मजाहिर राणा की संस्तुति से फिरोज अहमद को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। वहीं इसकी जानकारी होने पर समाज के लोगों को आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि श्री अहमद आल इण्डिया गूजर महासभा की नीतियों का प्रचार—प्रसार करेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शीघ्र ही प्रदेश व जिला कमेटी बनायेंगे। साथ ही आल इंडिया गूजर महासभा की नीतियों को समाज के जन—जन तक पहुँचाने का कार्य भी करेंगे। उधर जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश गूजर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम गुजर एवं महामंत्री शकील अहमद गूजर ने फिरोज अहमद को बधाई देते देते हुये महासभा हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया। गूजर महासभा के जौनपुर जिलाध्यक्ष साजिद अलीम ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अहमद को बधाई दिया। बता दें कि फिरोज अहमद जौनपुर के मूल निवासी हैं जो महाराष्ट्र में समाजसेवा जैसे कार्य करते हुये समाज को जगाने का कार्य करते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!