Trending

Jaunpur : ​देवदूत वानर सेना का जौनपुर में हुआ विस्तार

टीम संचार सेतु

जौनपुर। देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह के निर्देशन पर बुधवार को एक बैठक नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर हुई जहां डॉ विजय रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ के आह्वान पर वानर सेवा का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा. शरद सिंह ने अभी तक मदद करने वाले देवदूतों को नई जिम्मेदारी देते हुए सेना को और मजबूत करने पर बल दिया। डा. राजेश सिंह ने बेसहारा एवं गरीबों की मदद के लिये सदैव तत्पर रहने वाली वानर सेना की प्रशंसा किया। वहीं डा. राजेश सिंह प्रदेश प्रवक्ता, अमित राय महासचिव, रवि सिंह प्रदेश सचिव, डा. हेमंत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक सभासद जिला उपाध्यक्ष, डा. सतीश सिंह जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, आनन्द अग्रहरि जिला प्रवक्ता, करन बिंद जिला संगठन मंत्री, रतनदीप निषाद जिला सचिव, पवन यादव युवा अध्यक्ष, सुमित उपाध्याय सह सचिव, रिंकू यादव युवा उपाध्यक्ष बनाये गये। इस अवसर पर संदीप पाल, चंद्रकेश प्रजापति, मुख्खू निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!