Trending

Jaunpur : ​गौशालाओं में लापरवाही पर भारत गौ रक्षा मिशन सख्त, दोषियों पर कार्यवाही की मांग

टीम संचार सेतु

अजय पाण्डेय/राकेश शर्मा @ जौनपुर। भारत गौ रक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन प्रमुख ब्राह्मण अभिषेक दुबे के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश प्रभारी अवधेश दुबे ने उत्तर प्रदेश सरकार के गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय से भेंट करके प्रदेश में गौशालाओं की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। श्री श्री दुबे ने विशेष रूप से जनपद हरदोई की संडीला तहसील सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित गौशालाओं में गौ माता के साथ हो रही गंभीर लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कई गौशालाओं में देख—रेख की कमी, उपचार में लापरवाही तथा मृत गौवंश के अवशेषों का समय पर एवं विधिसम्मत निस्तारण न होने के कारण अत्यंत निंदनीय स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं।
भारत गौ रक्षा मिशन की ओर से इस प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित संस्थाओं के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की स्पष्ट मांग की गई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि संडीला तहसील, जनपद हरदोई के प्रशासन को तत्काल निर्देश जारी किये जायं जिससे क्षेत्र की सभी गौशालाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके तथा गौ माता की मृत्यु के उपरांत उनके अवशेषों का समयबद्ध, सुरक्षित एवं सम्मानजनक निस्तारण किया जाए, ताकि आवारा जानवरों द्वारा उन्हें नुकसान न पहुँचाया जा सके।
गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए समुचित जाँच एवं आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। भारत गौ रक्षा मिशन ने स्पष्ट किया कि गौ माता की सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस दिशा में संगठन निरंतर सक्रिय रहकर आवाज़ उठाता रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!