Trending

Jaunpur : ​आरोप: घर से लाकर नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप

टीम संचार सेतु

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग किशोरी को घर से लाकर सुनसान स्थान पर 3 लोग गैंगरेप किये और बेहोशी की हालत में छोड़कर वह सब फरार हो गये। घटना की जानकारी लगते हैं पुलिस ने उसका उपचार कराया और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया एक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बीते 6 जनवरी की रात में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के 5 युवक  बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचे और वहां ननिहाल में रह रही इन्टर की छात्रा नाबालिग 17 वर्षीय किशोरी को प्रेमी ने घर से स्कूटी पर बिठाकर गांव के स्कूल के मंदिर के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया। वहां से पहले से चार लोग मौजूद थे और सभी शराब पी रहे थे। आरोप है कि उसके बाद सभी ने किशोरी को चाकू लगाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई और आरोपी भाग निकले।
किशोरी को भोर में होश आने पर घर पहुंची, खून से लथपथ थी जिसके बाद परिजन आरोपियो के घर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित किशोरी को ले जाकर उपचार कराया। किशोरी के बयान के आधार पर तीन लोगो केखिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया पुलिस टीम गठित कर फरार युवक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!