Trending

Jaunpur : ​नौनिहालों को मिले ब्रांडेड स्कूली जूते

टीम संचार सेतु

सोनू गुप्ता @ मड़ियाहूं, जौनपुर। इस ठंडक में सरकारी विद्यालय के बच्चों के नंगे पैरों में ब्रांडेड जूता मोजा सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप नई दिल्ली द्वारा प्राथमिक विद्यालय रखवा के बच्चों के लिए व्यवस्था की गई। संस्थापक अवधेश अग्रवाल की प्रेरणा से दानदाता अरुण अग्रवाल इंदिरापुरम गाजियाबाद ने बच्चों को 50 सेट जूता-मोजा प्रदान किया।
खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने छात्रों को जूता—मोजा वितरित करते हुये इसे एक पुनीत और अनुकरणीय दान बताया। साथ ही कहा कि इस जगत में बच्चे भगवान के रूप हैं और उनके खुशी के लिए किया गया कार्य सदैव फलित होते हैं। संस्था के प्रयास से जौनपुर के कुछ अन्य गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूलों में भी भीषण सर्दी से बचने के लिए ग़रीब बच्चों को जूते वितरण किए गए हैं।
वहीं ग्राम प्रधान संजय चौरसिया ने संस्था को आभार ज्ञापित किया। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने समाज के ऐसे दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिक्षक राकेश सिंह, नवीन सिंह, उर्मिला चौरसिया एवं चंद्रेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक राम सजन यादव, शिवम् सिंह, विद्यालय के अभिभावक लाल साहब सिंह, पंकज सिंह, धर्मेंद्र गौड़, जितेंद्र पाल, संजू सिंह, अर्चना चौरसिया सहित तमाम लोग उपस्थित हुये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!