Trending

Jaunpur : ​खेल आयोजन युवाओं के प्रतिभा को निखारने का बनते है माध्यम: अमरीश

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मूर्खा गांव में स्थित मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कालेज में आयोजित मां दुर्गा मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें हरियाणा ने बिहार को 25-25 व 11-18 अंक से पराजित किया। आजमगढ़ टीम ने गाजियाबाद को 25-25 व 6-2 अंक से पराजित किया। मुबारकपुर ने स्टार कटौली 25-25 व 13-20 से पराजित किया। डेहरी ने फैजाबाद को 22- 25-25 व 25—18—13 अंक से पराजित किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानक सदस्य अमरीश सिंह ने खिलाड़ियों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं के लिए प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनते हैं। वहीं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के आयोजक दयाशंकर सिंह मुख्य व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, अरविन्द सिंह, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह फ़ौजी, शीतलदान सिंह, प्रमोद सिंह, राजवंत सिंह, डॉ सुरेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। इस दौरान आयोजक दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का महामुकाबला 1 फरवरी दिन रविवार को होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!