Trending

Jaunpur : ​संघ परिवार ने युवा साहसिक साइकिल यात्रा का किया आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त युवा साहसिक साइकिल यात्रा का आयोजन हुआ। शुरुआत शिया कॉलेज से अपराह्न 12 बजे हुआ जो कोतवाली, बड़ी मस्जिद, पुरानी बाजार होते हुए प्रेमराजपुुर, पान दरीबा में पहुंचकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह रजनीश जी ने बताया कि युवा स्वयंसेवक नियमित शाखा के माध्यम से अपने शरीर और मन का गुणात्मक विकास करें। राष्ट्र निर्माण में अनादि काल से ही युवाओं की प्रमुख भूमिका रही है। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद ऐसे अनादि युवा क्रांतिकारी देश और राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिये। संघ भी उसी दिशा में निरंतर कार्यरत है। युवा साहस का प्रतीक है। हमारा देश विश्व में सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। शताब्दी वर्ष में पंच प्रण में से एक पर्यावरण को दृष्टि में रखते हुए (ppp) पेड़, पानी और प्लास्टिक इन तीन विषयों पर विशेष प्रकाश दिया गया, क्योंकि पर्यावरण संतुलित है तो ही जीवन का संतुलन बना रहेगा।
इस अवसर पर प्रांत सह समरसता प्रमुख शिव प्रकाश जी, जिला संघचालक डा. सुभाष जी, नगर सह संघचालक रमेश जी, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी, नगर कार्यवाह डॉ० राजीव जी, अरुण जी, राजीव जी, महेंद्र जी, दिनेश जी, स्वतंत्र जी सहित तमाम स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर बौद्धिक प्रमुख अतुल जी ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!