Trending

Jaunpur : ​जौनपुर में कायस्थ समाज ने मनायी विवेकानन्द जी एवं महेश योगी जयन्ती

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के एक होटल में कायस्थ समाज के सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी की जयंती मनाई। श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
इस मौके पर कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के ज्ञान का परचम लहराया था। कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्घोष "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य साकार न हो जाए" को दोहराया। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने युवाओं से विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने महर्षि महेश योगी के प्रेरणादायक सफर पर प्रकाश डालते हुये बताया कि कैसे महेश प्रसाद वर्मा शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी द्वारा 'बाल ब्रह्मचारी' की उपाधि पाकर 'महर्षि महेश योगी' बने और समाज में बड़ा योगदान दिया। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव ने बताया कि महर्षि योगी ने 1959 में अमेरिका से अपनी विश्व यात्रा शुरू की थी। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी अखाड़ा परिषद के गठन के लिए स्वामी चक्रपाणि महाराज का आभार व्यक्त किया।
कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश के हर क्षेत्र में सक्रिय योगदान देकर समाज का नाम रोशन किया है। कायस्थ महासभा के संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि आज के आयोजन में दिखाई देने वाली एकता ही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!