Trending

Jaunpur : ​मैजिक के टक्कर से घायल वृद्ध की हुई मौत

टीम संचार सेतु

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। शाहगंज—जौनपुर मार्ग पर रविवार की रात में मैजिक की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया था जिसका जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते है। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात सोहन प्रजापति कोरीडीहा से घर वापस लौट रहे थे। सरायख्वाजा के पास शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दिया। जिससे 75 वर्षीय सोहन प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान घायल वृद्ध सोहन प्रजापति की मौत हो गई। उधर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!