Trending

Jaunpur : ​प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। माइक्रोटेक कॉलेज आफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉली मुर्तजाबाद केराकत द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इण्टर कॉलेज खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में एसआरबी पब्लिक स्कूल नई बाजार ने राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज भदेवरा को 71 रनों से हराया जिसमें एसआरबी ने 101 रन बनाकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में सहदेव शिक्षण संस्थान ने सुखराम इंटर कॉलेज को 10 विकेट से हराया। तीसरे मैच में माता वैष्णो इंटर कॉलेज पसेवा ने जयराम इंटर कॉलेज को हराकर जीत हासिल की। अंतिम मैच में पब्लिक इंटर कॉलेज ने सरजू इंटर कॉलेज को 7 विकेट से हराया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरव कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और जीते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शुभम श्रीवास्तव, नीरज मौर्या, आशीष प्रजापति, रमेश यादव, पंकज यादव, उधम बहादुर सिंह, अंबुज सिंह आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!