Trending

Jaunpur : ​बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे डा. काशीनाथ उपाध्याय: अजय

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के इंग्लिश क्लब में मंगलवार को डा.काशीनाथ उपाध्याय की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर 51 गरीबों की आंखों का मुफ्त आपरेशन और 150 जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया। साथ ही 250 लोगों के आंखों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि डा. उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह आजीवन गरीब-गुरबों की सेवा के प्रति तत्पर रहे। कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय डा.रामकृष्ण उपाध्याय के पुत्र डा.काशी पेशे से चिकित्सक होने के साथ ही समाजसेवी व दयावान थे। यहीं कारण है कि आज भी समाज के लोग उन्हें याद किया करते हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि रोजाना उनसे काफी संख्या में लोग मिलने आते थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सत्येंद्र उपाध्याय ने कहा कि डा.उपाध्याय हसमुख व मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने अपने कड़े नियमों व अनुशासन की बदौलत सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। उनके पुत्रगण भी संस्थान को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डा. काशीनाथ गरीबों, मजलूमों की हमेशा नि:स्वार्थभाव सेवा व आर्थिक मदद किया करते थे। उनका स्नेह हमेशा उनके साथ रहा। आज लोग उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की चर्चा करते रहते हैं। उनकी याद में आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएं यहीं उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, प्रोफेसर बीएचयू आरएन त्रिपाठी, अवकाश प्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल शुक्ला, भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. देवेश उपाध्याय, पूर्व डीन विधि संकाय टीडी पीजी कॉलेज डॉ.राम अवतार सिंह, सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, डा.राकेश उपाध्याय, भाजपा नेता सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। आभार पुत्रगण विकेश कुमार उपाध्याय व विवेक उपाध्याय ने व्यक्त किया। इससे पूर्व माता आनंदमयी नेत्र चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डा. आशुतोष मिश्र व नेत्र सहायक डा.अभय दुबे ने 51 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!