Trending

Jaunpur : ​सिख बच्चों संग डीएम ने लाइव देखा सीएम का भव्य कीर्तन समागम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री आवास से वीर बाल दिवस पर आयोजित भव्य कीर्तन समागम में सहभागिता की गयी। उन्होंने चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए इसे भारत की सनातन एवं सिख परंपरा की गौरवशाली विरासत बताया। साथ ही कहा कि आज देश और दुनिया वीर साहिबजादों के त्याग और बलिदान को स्मरण कर रही है।
उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट की उपस्थिति में सरदार नवनीत सिंह, सतवंत सिंह, गुरमीत सिंह, रंजीत सिंह, सतनाम सिंह, जिऊपाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, उपस्थित बच्चों ने देखा तथा मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हमारे राष्ट्र के लिए अत्यंत संवेदनशील एवं प्रेरणादायी है। आज के ही दिन गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह ने अपने धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। आज उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है।
वीर बाल दिवस पर प्रोबेशन विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी ने विजेता बच्चों को उपहार एवं सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी, मुरलीधर गिरी, प्रतिभा सिंह, नीता वर्मा, बबीता सहित एनसीसी कैडेट के अलावा तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!