Trending

Jaunpur : ​दिव्यांग बिटिया का घर पहुंचकर जन्मदिन मनाया गया तो चेहरे पर आयी मुस्कान

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा की दिव्यांग छात्रा फातिमा का जन्मदिन शीतलहर के चलते विद्यालय में अवकाश होने के कारण उसके घर जाकर सादगी व आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस दौरान फातिमा ने केक काटा जिसके बाद उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर "हैप्पी बर्थडे टू यू फातिमा" गाते हुए उसे शुभकामनाएं दीं और केक खिलाकर खुशी साझा किया। संस्था की सक्रिय सदस्य रेखा सिंह ने उपहार स्वरूप ब्लैंकेट भेंट करते हुए कहा कि संस्था निरंतर दिव्यांग बच्चों के जन्मदिन मनाकर उन्हें अपनापन और खुशी देने का कार्य करती रहेगी।
संस्था की सक्रिय सदस्य रेखा त्रिपाठी ने कहा कि वह प्रत्येक दिव्यांग बच्चे के जन्मदिन पर अपना योगदान देंगी और उनकी शिक्षा, इलाज, कल्याण व खुशहाल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। समाजसेवी डॉ. राजेश ने फातिमा को अपनी बेटी बताते हुए उसे मिठाई, समोसा, पायजामा, कोट, तौलिया, चेन आदि उपहार स्वरूप प्रदान किये। उन्होंने कहा कि भविष्य में फातिमा के इलाज की जिम्मेदारी भी वह स्वयं उठाएंगे।
घर पर जन्मदिन मनाए जाने से फातिमा अत्यंत प्रसन्न दिखी। इस मौके पर डॉ. राजेश ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही उनके और उनकी संस्था का मूल उद्देश्य है, यही उनकी सबसे बड़ी सफलता है। अंत में उपस्थित लोगों के बीच केक, मिठाई और समोसे का वितरण किया गया। भीषण ठंड और लंबी दूरी के बावजूद बच्ची की खुशी के लिए घर पहुंचने पर बच्ची की मां नाजिया, दादी-दादा तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने संस्था और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में फातिमा की मां नाजिया, दादी-दादा और मोहल्ले के कई बच्चे मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!