Jaunpur : अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा एवं भारतीय राजनीति में शुचिता का अनुपम प्रतीक रहा: विद्यासागर

जफराबाद, जौनपुर। मछलीशहर के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। अटल स्मृति सम्मेलन में बतौर मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर रहे।
इस मौके पर श्री सोनकर ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़ता, सुशासन की प्रतिबद्धता एवं भारतीय राजनीति में शुचिता का अनुपम प्रतीक रहा है। उनके ओजस्वी विचार, दूरदर्शी नेतृत्व तथा "राष्ट्र प्रथम" की भावना आज भी हम सभी को जनसेवा एवं देशहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है।
श्री सोनकर ने कहा कि उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ अटल जी के विचारों, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा उनके आदर्शों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी चर्चा हुई। उनका विराट व्यक्तित्व एवं अमूल्य कृतित्व सदैव हमें समर्पण, संवाद और राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर रहने का संबल देता रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह एवं संचालन राधेश्याम विश्वकर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मापुर ने किया। कार्यक्रम संयोजक (पूर्व विधायक जफराबाद) डा. हरेन्द्र सिंह रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज दुबे, अभियान संयोजक निपेन्द्र सिंह, डॉ. राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी वंशराज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजयुमो अखिल प्रताप सिंह, बृज नारायण दुबे, जिला मंत्री राजेश सोनकर, नगर पंचायत गौरा प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, सुनील सिंह, रिंकू सिंह, प्रिंस सिंह, मण्डल अध्यक्ष जलालपुर पंकज सिंह, पूर्व अध्यक्ष रणविजय सिंह, सिरकोनी मण्डल अध्यक्ष रजनीश चौबे, महामंत्री चन्द्र प्रकाश तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नागरिक आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post