Trending

Jaunpur News : ​खेलकूद से अनुशासन के साथ शारीरिक विकास सम्भव: थानाध्यक्ष

टीम संचार सेतु

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उमंग के मुख्य अतिथि सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने परेड के बच्चों को सलामी देकर प्रारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुजानगंज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि आज बच्चों के शारीरिक विकास हेतु खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। खेलने से बच्चों को अनुशासन आता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी, विमल तिवारी आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 जय प्रकाश तिवारी ने किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ तथा छोटे बच्चों का गणित दौड़, लेमन रेस, वॉटर फिलिंग रेस, स्पाइडर रेस, बैलेंसिंग रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!