Trending

Jaunpur News : सामाजिक संस्था ने जरूरतमन्द लोगों को बांटा कम्बल

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संगठन प्रयास भगमलपुर शाहगंज की ओर से अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के समीप झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ जहां ठंड से बचाव के उद्देश्य से कुल 65 लोगों को कंबल वितरित किये गये। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने जरूरतमंदों से संवाद करके उन्हें सर्दी से सतर्क रहने की अपील किया। कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी दिखाई दी। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में डॉली जोशी, रवि श्रीवास्तव, अमन कुमार एवं विवेक त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में संगठन के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!