Trending

Jaunpur News : ​राज्यमंत्री के पिता को श्रद्धांजलि देने जौनपुर आये मुख्यमंत्री

टीम संचार सेतु

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के गांव पनियरियां पहुंचकर उनके पिता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने श्री गिरीश चन्द्र यादव की माता जी से भेंट करके उनका कुशल-क्षेम जाना और सांत्वना दिया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, बांके लाल सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जन उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!