Trending

Jaunpur News : ​पुलिस सुरक्षा कवच के रूप में हमेशा है तत्पर: बबन

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं सजग बनाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम उपनिरीक्षक बबन सिंह के नेतृत्व में सिहौली, सरायबीरू व कोतवाली चौराहा सहित आदि जगहों पर आयोजित हुआ।
इस दौरान टीम ने गांव-गांव और मुख्य बाजारों में पहुंचकर महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों, महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।साथ ही महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
उपनिरीक्षक बबन सिंह ने उपस्थित महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि पुलिस उनके सुरक्षा कवच के रूप में हमेशा तत्पर है। साथ ही कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से अपराधों को रोकना है। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह, होमगार्ड जवान राम विलास सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!