Trending

Jaunpur news : जनता के दिलों पर राज करते थे देवी प्रसाद सिंह : सीमा द्विवेदी

Hindi News

 

समाज के उपेक्षित लोगों के चेहरे पर मुस्कान का कारण बने इंजी. सुशील सिंह टिंकू
फुल्लन देवी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भव्य कंबल वितरण का आयोजन


महराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के फुल्लन देवी इंटर कॉलेज कोल्हुआ के प्रांगण में बुधवार के दिन स्मृति शेष देवी प्रसाद सिंह प्रधान की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल एवं पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देवी प्रसाद सिंह सभी जनता जनार्दन के दिल में राज करते थे एवं गरीबों का विशेष ख्याल रखते थे। वीरान बगिया में विद्यालय की स्थापना कर छात्र-छात्राओं के जीवन को हरियाली से भरकर दिवंगत हुए लेकिन उनका असमय जाना बहुत खल रहा है। उन्होंने परिवार के लोगों जिनमें सुशील सिंह टिंकू, चंदन सिंह, पंकज सिंह को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। 


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा विवेक सिंह राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम करके प्रधान जी की आत्मा को आप लोग शांति पहुंचा रहे हैं और उनका जो सपना था उसे पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्य को आज भी लोग याद करते हैं। मंच से उद्बोधन करते हुए विद्यालय के विकास की बात भी राज्यसभा सांसद ने कही। 

 

वहीं सभी आए हुए अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने विचार रखें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुंबई से चलकर आए गायक अमर रघुवंशी ने सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राएं अमर रघुवंशी की गायकी से बहुत प्रभावित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमित सिंह ने की। 

 

संचालन शुभम काशी द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, समाजसेवी राय अभय सिंह, उद्योगपति प्रमोद पाठक, रितिका दुबे, अंबरीश सिंह भोला, विवेक सिंह राजा, अखिल मिश्रा, डॉ. विवेक अहमदाबाद, शैलेश ठाकुर मुंबई, अनुप सिंह सोमवंशी, यादवेंद्र प्रताप सिंह, लव कुश भाजपा नेता, शरद मिश्रा, राहुल राष्ट्रवादी, अठठू निगम तथा विद्यालय के समस्त अध्यापकगण व बच्चे उपस्थित रहे।


 














#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!