Jaunpur News : ​शाहगंज पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने सोमवार को 4 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की निगरानी में की गई कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रभात प्रजापति, हीरावती देवी, अर्जुन प्रजापति एवं निधि प्रजापति निवासी सुरिस (रधऊ का पुरा) थाना शाहगंज शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह तथा उपनिरीक्षक आनंद प्रजापति सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم