Trending

Jaunpur : ​अध्यक्ष पद सीधी लड़ाई तो महामंत्री पद 5 दावेदार

टीम संचार सेतु

मछलीशहर, जौनपुर। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद 5 पदों पर मुकाबला होना तय है। अध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा तो महामंत्री पद पर सर्वाधिक पांच दावेदार चुनाव मैदान में है। अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी और एल्डर्स कमेटी के सदस्य दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र श्रीवास्तव और बाबूराम एडवोकेट के बीच और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीन्द्र दुबे और रमेश प्रताप सिंह के बीच सीधी लड़ाई होगी, जबकि महामंत्री पद के लिए 5 प्रत्याशी आलोक विश्वकर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार सरोज, सुभाष चंद्र मौर्य और बृजेश कुमार यादव चुनाव मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के पद पर कृष्ण कुमार गौतम, प्रेमचंद यादव और विनय कुमार मौर्य के बीच संघर्ष होगा। इसके अलावा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रकाशन, आय व्यय निरीक्षक और कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हैं। नाम वापसी के समय एल्डर्स कमेटी के अन्य सदस्य अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव शुक्ला, यज्ञ नारायण सिंह, दयानाथ पटेल भी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!