Jaunpur : ​104 वर्ष के सखरज यादव का हुआ निधन

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सरायबीरू गांव निवासी प्रतिष्ठित नागरिक सखरज यादव का गुरूवार को उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वे 104 वर्ष के थे। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका दाह संस्कार गोमती नदी घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राजदेव यादव ने दी।इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, रामभुवन यादव, कामता यादव पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य पति प्रतिनिधि पप्पू सरोज, कामता यादव, ललित यादव, राममूरत यादव, बीरेन्द्र यादव पूर्व प्रधान, सुभाष यादव फौजी, शिवसहाय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post