Trending

Jaunpur News : परियावां राजकीय विद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शनी कार्यक्रम

टीम संचार सेतु

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत परियावां राजकीय विद्यालय  में छात्रों ने कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ जहां छात्र-छात्राओं को करियर चुनाव के विषय में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बच्चों द्वारा बनाए गए पंख डायरी एवं करियर गाइडेंस संबंधित प्रदर्शनी भी लगायी गयी। इस मौके पर स्टेट बैंक के मैनेजर दानिश अंसारी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
परियावा गांव के रघुनाथ यादव पूर्व एडीओ एग्रीकल्चर विभाग, अशोक यादव जनसंपर्क विभाग लखनऊ, प्रधानाध्यापिका सुहासिनी प्रजापति राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर सिकरारा तथा परियावां स्टेट बैंक के मैनेजर दानिश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित करने के साथ किया गया। पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके अतिथियों का सम्मान प्रधानाध्यापिका शशिकला सिंह के साथ सभी अध्यापिकाओं ने किया। कार्यक्रम का संचालन का निधि सिंह ने किया।
पूर्व में हुए टीएलएम प्रतियोगिता के विजेता शिक्षिकाओं को प्रधानाध्यापिका के द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार निधि सिंह, द्वितीय पुरस्कार यादव रंजन, तृतीय पुरस्कार शशि यादव तथा विद्यालय में होने वाली पाठ्यक्रम सी सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने करने के लिए गुंजा त्रिपाठी एवं नीतू सिंह को भी सम्मानित किया गया।
लोक गीत गायक अशोक यादव ने एक से गीत गाकर लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के सेवानिवृत्ति यदुनाथ यादव, सुहासिनी  प्रजापति, प्रधानाध्यापक शशि कला, गुंजा त्रिपाठी, यादव रंजना, शशि यादव, नीतू सिंह, निधि सिंह, मनोज सिंह महाजन, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!