Trending

Jaunpur News : ​सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जहां मौके पर फारियादियों द्वारा नौ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित था जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ। तीन मामलों में टीम भेजा गया है। वहीं शेष प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कोतवाली निरीक्षक किरन सिंह, कस्बा कानूनगो संजय राय, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, सुभाष गिरि, अजय सिंह, बड़ागांव चौकी प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा, बीबीगंज चौकी प्रभारी राम विलास, आनंद प्रजापति, राम विचार, चन्द्रभान यादव समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!