Trending

Jaunpur News : गीतांजलि परिवार ने तमाम जरूरतमन्दों को दिया कम्बल

टीम संचार सेतु

जौनपुर। धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था गीतांजलि जौनपुर द्वारा कंबल वितरण की श्रृंखला में विश्वकर्मा मंदिर रेलवे पुल के पास चौकियां रोड पर गीतांजलि जौनपुर के सदस्य सुरेंद्र मौर्य के प्रतिष्ठान पर किया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा निर्धन एवं जरूरतमन्द 28 लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप सोनी, अध्यक्ष नीरज शाह, महामंत्री रामानन्द विश्वकर्मा, विसर्जन प्रभारी ऋषभ सैनी, वरिष्ठ सदस्य संजीव सिंह, मनीष जायसवाल, शिवकुमार, बिरजू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में आस—पास के लोगों का विशेष सहयोग रहा। अन्त में संस्था के सदस्य सुरेन्द्र मौर्या ने समस्त अतिथियों सहित आगंतुकों का स्वागत करते हुये आभार भी जताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!