Trending

Jaunpur News : ​तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो की हुई मौत, एक घायल

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम लगातार हुए 3 सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहला हादसा डीह असरफाबाद गांव के समीप गलगला शहीद बाजार के पास हुआ जहां जुनेदपुर गांव निवासी राजनाथ विश्वकर्मा पुत्र रामजतन (50) बाइक से घर लौटते समय सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा सदरूद्दीनपुर गांव के पास हुआ। यहां साइकिल सवार सारी जहांगीर पट्टी गांव निवासी रामविसुन पुत्र सुखई (48) को शाम लगभग छह बजे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
तीसरा हादसा जहीरूद्दीनपुर गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ जहां पटैला (खुटहन) निवासी पैतालीस वर्षीय शिवपूजन गुप्ता पुत्र झगड़ू बाइक से मुड़ते समय फिसलकर घायल हो गए। एंबुलेंस से शाहगंज अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो मौतों की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है और शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!