Trending

Jaunpur News : ​जौनपुर निवासी सीए रमेश कुमार का मुम्बई में हुआ निधन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। रमेश कुमार लालता प्रसाद प्रजापति का गत दिवस हृदय गति रुकने से मुंबई में निधन हो गया। वह मूल रूप से जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा निजामपुर के रहने वाले थे। वह शास्त्री नगर कलिना चर्च के पीछे कलीना सांताक्रूज़ मुंबई में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करके अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके सगे—संबंधी सहित समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका दाह संस्कार मुंबई के कलिना में किया गया। वहीं जौनपुर स्थित उनके आवास पर सगे संबंधियों सहित अन्य लोगों ने शोकसभा करके मृतक की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!