Trending

Jaunpur News : ​उच्च प्राथमिक विद्यालय निशान में हुई पेंटिंग, सामान्य ज्ञान एवं खेलकूद प्रतियोगिता

टीम संचार सेतु

मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय निशान में बाल दिवस पर लायन्स क्लब जौनपुर सूरज और उच्च प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग, सामान्य ज्ञान एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, खण्ड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी राजमणि जी, एआरपी राजकुमार यादव, सतीश पाठक, कामाख्या राय, माता प्रसाद मिश्रा, दिवाकर जी, ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, क्लब अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महासचिव राजेंद्र खत्री, पूर्व अध्यक्ष संतोष साहू, सतीश मौर्य, सरदार मनमोहन सिंह सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!