Jaunpur News : प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता सीतापुर में होगी

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 नवम्बर तक सीतापुर में होगा। उक्त के क्रम में जौनपुर के सीनियर पुरूष कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 13 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष कबड्डी खिलाड़ी ही 15 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में दोहपर 12 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post