Jaunpur News : ​घर की खिड़की तोड़कर नकदी सहित लाखों की चोरी

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार रात सुरापुर गांव में एक बंद पड़े मकान की खिड़की को  तोड़कर चोर घर में घुस गये और 20 हजार नकद सहित लाखों रुपये कीमत के जेवरात उड़ा ले गए। पूरा परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। शुक्रवार को जब वापस पहुंचे तो घर की स्थिति देखते ही उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। आपको बता दें कि गांव निवासी अतुल आग्रहरि का सुरापुर में पुस्तैनी घर है। वे सपरिवार गुरुवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां काफी रात बीत जाने के कारण वापस लौटने पर पुराने घर न आकर तवकक्लपुर नगरा (सुरापुर) बाजार स्थित दुकान पर ही रुक गए और सुबह घर लौटे तो बाइक की डिग्गी टूटी हुई थी। साथ ही मकान की पीछे की खिड़की तोड़ी गई थी। अंदर कमरों में रखे गृहस्थी के सभी सामान बिखरे पड़े थे। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मामले में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post