सुइथाकला, जौनपुर। लखनऊ-बलिया मार्ग पर गलगला शहीद बाजार के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल युवकों की पहचान अमित (19) निवासी कसईपुर, चांदा सुल्तानपुर और सुमित (16) निवासी पूरा असालत खां के रूप में हुई है।
Jaunpur News : बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल
November 21, 2025
