Jaunpur News : अराजक तत्वों ने विद्यालय से हैण्डपम्प उखाड़ा, बच्चों के समक्ष छाया पेयजल संकट

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगे एकमात्र हैण्डपम्प को बीती रात अराजक तत्व उखाड़ ले गये जिससे विद्यालय में मध्यान्ह भोजन तैयार करने और पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। विद्यालय प्रशासन के अनुसार शाम ढलते ही परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना आम बात है। जुआ खेलना, शराब पीना तथा विद्यालय की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना उनकी आदत बन चुकी है। मंगलवार की रात तो उन्होंने हद ही कर दी जब परिसर में लगे एकमात्र हैण्डपम्प को ही उखाड़कर ले गये। इस घटना के बाद विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए कर्मचारियों को अन्य स्थान से पानी मंगवाना पड़ा। वहीं छात्र-छात्राएं पूरे दिन पेयजल के लिए परेशान रहे।प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल फोन पर थानाध्यक्ष सरपतहा यजुवेंद्र सिंह को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों ने विद्यालय के आस—पास पुलिस गश्त बढ़ाने व अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post