Trending

Jaunpur News : नशे में धुत बाइक सवार ने तीन लड़कियों को मारी टक्कर, एक गम्भीर

टीम संचार सेतु

डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अरसिया बाजार से घर लौट रही 3 लड़कियां उस समय हादसे की शिकार हो गईं जब एक नशे में धुत बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना बसिरहा गांव के पास हुई जिसमें एक लड़की को गंभीर चोटें आईं जबकि दो अन्य को हल्की चोटें लगीं।
जानकारी के अनुसार बसिरहा गांव निवासी पूजा बिंद पुत्री सुरेश बिंद अपनी सहेली काजल पुत्री अमरनाथ और अंशिका पुत्री लाल बहादुर के साथ सोमवार को खरीदारी के लिए अरसिया बाजार गई थीं। शाम को तीनों पैदल घर लौट रही थीं तभी गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है और घटना की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!