Trending

Jaunpur News : ​पिकप की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

टीम संचार सेतु

डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक महिला की पिकप की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरचौली गांव की निवासी बिंदू (35), जो शुक्रवार शाम बाजार से लौट रही थी, अचानक एक पिकप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे सबसे पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए शाहगंज रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल गये जहां चिकित्सकों ने बिन्दू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पिकप चालक सामान लदने के बाद नहाने गया था और उसी दौरान किसी नौसिखिए ने पिकप चालू कर दिया जिससे यह दुर्घटना हुई। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!