Trending

Jaunpur News : ​सपा की सरकार बनी तो केराकत में लगेगी बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ति: नीरज

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार, केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन (लुत्तीपुर) में महान चिंतक आदिवासी बिरसा मुंडा की 151 जयंती गिरजा शंकर मुसहर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर महान चिंतक बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता नीरज पहलवान ने कहा कि बिरसा मुंडा भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की तरह दलितों आदिवासियों के भगवान के रूप में याद किए जाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी की सरकार बनी तो केराकत में बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ति लगाई जाएगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी डॉ एके यादव एवं महासचिव पवन मंडल ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समाज बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में पूजता है।उनके विचारों को जन—जन तक पहुंचाने का समय आ गया है। वही अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा शंकर मुसहर ने कहा कि आदिवासी स्वाभिमान पार्टी (बिरसा मुंडा) अब गांव-गांव जाकर अपने समाज में अलख जगाने का कार्य करने के साथ ही अपने हित के नेताओं एवं समर्थकों का साथ देने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर सुनील मुसहर, नीरज चौधरी, सुखदेव मुसहर, निरहू मुसहर, छोटे लाल आदिवासी, अजीत आदिवासी, विजय प्रताप, दूधनाथ बनवासी, सितारा देवी, आरती देवी, उषा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज चौधरी व पवन मंडल ने संयुक्त रूप से किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!