Jaunpur News : ​किशोरी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के युवक पर उसकी पुत्री के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते रबिवार को बांधगांव निवासी विशाल पुत्र रामदवर ने उसकी बेटी को बहला—फुसलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना लिया है। आरोप है कि आरोपी युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार छेड़खानी करता है और विरोध पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
पीड़ित पिता द्वारा पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 73, 74, 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post