Trending

Jaunpur News : सिकरारा थाने में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्थानीय थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से किया जाय। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या टाल—मटोल की स्थिति पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर आपसी विवादों एवं भूमि संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!