Jaunpur News : ​पुलिस लाइन में हुई जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक

जौनपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में हुई जहां अधिकारियों को प्रगति सुनिश्चित करने तथा जन सुविधाओं से जुड़े किसी भी कार्यों में शिथिलता न बरतने के निर्देश दिये गये। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग श्री शर्मा ने जनपद के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, शहरी सेवाओं तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा किया।
शीत ऋतु के प्रारम्भ को ध्यान में रखते हुये उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि शहर के सभी रैन बसेरों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय किया जाय और वहां प्रकाश, बिस्तर, गरम कपड़े, पेयजल व आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। साथ ही सभी गौ-आश्रय स्थलों पर पशुओं को ठंड से बचाने हेतु पर्याप्त बिछावन, पराली/चारा सहित आवश्यक प्रबंध तत्काल किए जायं। कि किसी भी रैन बसेरे या गोशाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहनी चाहिये।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रगति विवरण पर विस्तृत चर्चा हुई। जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता पाई गई, उन पर प्रभारी मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाय तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी निगरानी के साथ सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सुचारु रूप से आमजन तक पहुँच सके।
इस अवसर पर सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहॅू डा0 आर0के0 पटेल, जिलाध्यक्षद्वय पुष्पराज सिंह, डा. अजय सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم